विश्वास और बुद्धिमत्ता
किसी विचारधारा पर विश्वास करते ही क्या हम बुद्धिमत्ता का उपयोग करना बंद कर देते हैं? श्रद्धा, आसक्ति और अपनी पहचान पर चिंतन।
जिस क्षण आप किसी पर विश्वास करते हैं, उसी क्षण आप अपनी बुद्धिमत्ता का उपयोग करना बंद कर देते हैं, क्योंकि आप उसी का गुणगान करने लगते हैं। विश्वास और बुद्धिमत्ता भले एक जैसे लगें, पर वे भिन्न हैं। विश्वास (श्रद्धा) माता-पिता की तरह बुद्धिमत्ता को जन्म देता है, उसका पोषण करता है और स्पष्ट "विचार" सामने लाता है।
कोई विचारधारा हमें पसंद आती है, फिर हम धीरे-धीरे उस विचारधारा के उत्तराधिकारी बनने लगते हैं, यानी अपनी अलग पहचान को हम नज़रअंदाज़ करते हैं। किसी एक ही धर्म, व्यक्ति, वस्तु, कृति, घटना और विचार को पसंद करना अपनी सच्ची पहचान भूलना है। हम मुक्त होकर जन्म लेते हैं, किसी पहचान के बिना। परंतु ऊपर के घटकों के प्रति आसक्ति हमारी पहचान भुलाने का कारण बनती है।
फिर आप कहेंगे, आखिर हमारी पहचान क्या है? तो इसका उत्तर है कि हमारी पहचान ही नहीं है। अपने गढ़न के मामले में हमें मूलतः ऐसे ही जीना चाहिए। कोई धर्म, व्यक्ति या वैचारिक बात पसंद आए तो उसका मंथन करके उसी समय स्वीकार करना चाहिए। परंतु जीवन भर वही विचारधारा लेकर नहीं जीना चाहिए, अन्यथा बहुआयामी विश्व का दृश्य हमारी नज़र में नहीं समाएगा। और जो हमारे विवेक को न जँचे, उसे उसी क्षण सहज छोड़ देना चाहिए। अर्थात श्रद्धा और विश्वास की ओर पलड़ा झुकाए बिना बौद्धिक विकास नहीं रोकना चाहिए।
- प्रो. रोहित नाईक
Professor Roheit Naik answers them in a private consultation.
For guidance and reflection only; not medical, legal or financial advice.